खान सचिव ने सीएम हेमंत से की मुलाकात, राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए दिया आमंत्रण

WhatsApp Channel Join Now
खान सचिव ने सीएम हेमंत से की मुलाकात, राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए दिया आमंत्रण


रांची, 03 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी आठ सितंबर को रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में भू-विज्ञान और खनन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का अनुप्रयोग विषय पर आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

इस मौके पर निदेशक खान राहुल कुमार सिन्हा, एमडी जेईएमसीएल वरुण रंजन एवं निदेशक भूतत्व कुमार अमिताभ उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story