रास्ते में गडढा खोदकर किया रास्ता बंद, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

WhatsApp Channel Join Now
रास्ते में गडढा खोदकर किया रास्ता बंद, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार


देवघर, 30 मई (हि.स.)। शहर के गिधनी कुरेवा टोला के ग्रामीणों ने आवागमन के मुख्य मार्ग में गडढा खोदकर मार्ग अवरोध करने की शिकायत ग्रामीणों ने शनिवार को उपायुक्त को आवेदन देकर की है।

ग्रामीणों ने उपायुक्त से रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि पंडित टोला से आगे जाने वाला रास्ता कानी जोरिया होते हुए गम्हरिया और देवघर को जोड़ता है और वर्षों से लोग इसी मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी से रास्ते की मिट्टी हटाकर बड़ा गड्ढा बना दिया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह उनके लिए मुख्य संपर्क मार्ग है और रास्ता बंद होने से काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मामले की जांच कर अवरोध हटाने और मार्ग को पुनः चालू कराने की मांग की है।

आवेदन देने वालों में शंभु पंडित, जितेंद्र कुमार पंडित, भुवनेश्वर राय, कमल पंडित, कैलाश यादव, नेपाल पंडित सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story