रेल आईजी और डीआईजी ने मानव तस्करी को रोकने के लिए खुफिया तंत्र मजबूत करने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
रेल आईजी और डीआईजी ने मानव तस्करी को रोकने के लिए खुफिया तंत्र मजबूत करने का दिया निर्देश


रेल आईजी और डीआईजी ने मानव तस्करी को रोकने के लिए खुफिया तंत्र मजबूत करने का दिया निर्देश


रांची, 11 मई (हि.स.)। झारखंड में रेल पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को रेल पुलिस के वरीय अधिकारियों की ओर से हटिया रेल थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

रेल आईजी माइकलराज एस और डीआईजी आलोक प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से हटिया रेल थाने का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वरीय अधिकारियों ने थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन नए कानूनों की प्रगति और समझ पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि पुलिस बल इन कानूनों के प्रावधानों से पूरी तरह अवगत है, ताकि अनुसंधान और कानूनी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

चलती ट्रेनों और स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर आईजी और डीआईजी ने यात्रियों के साथ होने वाली डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए सजगता पर जाेर दिया। इसके अलावा ट्रेनों के माध्यम से होने वाले बच्चों और महिलाओं की तस्करी को रोकने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत करने का भी निर्देश दिया। साथ ही नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेल पुलिस का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को भयमुक्त वातावरण देना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story