भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

WhatsApp Channel Join Now
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद


रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। सिल्ली थाने की पुलिस ने नामी गिरामी 31 अलग-अलग ब्रांड के भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जानकारी मिली थी कि बलराम साहू और प्रकाश साहू के होटल में भारी मात्रा में अवैध शराब है। इस होटल में लंबे समय से लगातार अवैध शराब बेचा जा रहा है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस साहू होटल पहुंची और जांच की। जांच के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। जब्त शराब की कीमत लाखों रुपये बताया जा रहा है। छापेमारी टीम में मुकेश कुमार कुशवाहा ,रामदेव कुमार यादव, विद्या प्रसाद, मुकेश कुमार सिंह, महेश्वर महतो और मानसचन्द्र गगन शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story