संविधान दिवस पर उपायुक्त ने अधिकारी और कर्मियों को दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
संविधान दिवस पर उपायुक्त ने अधिकारी और कर्मियों को दिलाई शपथ


देवघर, 26 नवंबर (हि.स.)। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारा संविधान न केवल विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार भी है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी से इन आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में आत्मसात करते हुए राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ), सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम सहित समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783867 Articles

Share this story