पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में मंच 24 से करेगा आंदोलन

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में मंच 24 से करेगा आंदोलन


रामगढ़, 21 फ़रवरी (हि.स.)। शहर के नईसराय चौक पर हुए विवाद को लेकर हिंदू एकता मंच ने शनिवार को वैष्णो देवी मंदिर में बैठक की।

बैठक में मंच के सदस्यों ने 24 फरवरी से रामगढ़ पुलिस के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की बात कही। बैठक के बाद प्रेस बयान जारी कर दीपक मिश्रा ने कहा कि एक धर्म विशेष के युवक ने चाकू लहरा कर हत्या की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के दबाव में पुलिस ने आरोपित को छोड़ दिया। मामले को लेकर जब हिंदू संगठन के नेता ने पुलिस से बात करने की कोशिश की तो उनके साथ रामगढ़ थाना प्रभारी ने दुर्व्यवहार किया। इन मुद्दों को लेकर हिंदू एकता मंच के बैनर तले चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा

वहीं हिंदू टाइगर फोर्स के नेता दीपक सिसोदिया ने कहा कि जिले में किसी धर्म विशेष की दहशतगर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story