चेतना शाखा के नए सत्र के पदाधिकारियों ने ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
चेतना शाखा के नए सत्र के पदाधिकारियों ने ली शपथ


रामगढ़, 03 अप्रैल (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा के सत्र 2026-27 का नया कार्यकाल शुरू हो गया है। नियमानुसार नए पदाधिकारियों का चयन और शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया।

नए कार्यकाल में मुख्य लक्ष्य एक मंच - एक लक्ष्य, सशक्त युवा - सशक्त राष्ट्र के विजन को आगे बढ़ाना है। इसमें जन सेवा, समाज सुधार और व्यक्तित्व विकास जैसे पांच सूत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने संकट मोचन मंदिर के बाहर पुरी, सब्जी, बुंदिया, केला, टॉफी और शर्बत कर वितरण किया गया।

कार्यक्रम काे सफल बनाने में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीषा अग्रवाल ,सचिव शिखा अग्रवाल, नेहा सूरज, साक्षी, रोनिका, नेहा मित्तल, ज्योति खंडेलवाल, दो नए सदस्य सोनी और नेहा अग्रवाल ने महती भूमिका

अदा की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story