नगर निगम ने हरमू बाईपास में वॉक वे कराया अतिक्रमणमुक्त, हटाए 80 विज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम ने हरमू बाईपास में वॉक वे कराया अतिक्रमणमुक्त, हटाए 80 विज्ञापन


रांची, 03 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम की ओर से शहर में पैदल यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और सार्वजनिक वॉक-वे को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को निगम की टीम ने हरमू बाईपास में विशेष अभियान चलाकर वॉक-वे में बाधा पैदा कर रहे लगभग 80 छोटे-बडे विज्ञापन पट्ट और होर्डिंग्स को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान विशेष रूप से ऐसे विज्ञापन पट्टों को हटाया गया जो 12 फीट से कम ऊंचाई पर या अवैध रूप से फुटपाथ वॉक-वे पर लगाए गए थे और इनके कारण पैदल यात्रियों को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। रांची नगर निगम की सभी संबंधित विज्ञापन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे अवैध विज्ञापन पट्टों को स्वतः हटा लें एवं सार्वजनिक वॉक-वे तथा फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त रखें।

नगर निगम का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि शहर के नागरिकों, विशेषकर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं बाधारहित आवागमन सुनिश्चित करना है।

निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक फुटपाथ और वॉक-वे पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या ऐसी गतिविधि, जिससे पैदल यात्रियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो, स्वीकार्य नहीं होगी। साथ ही नियमों के उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story