शादी के बाद भी युवती को परेशान करने का आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
शादी के बाद भी युवती को परेशान करने का आरोपित गिरफ्तार


रामगढ़, 04 जून (हि.स.)। एक युवक को एकतरफा प्रेम का ऐसा खुमार चढ़ा कि वह युवती को शादी के बाद भी छेड़ता रहा। जब युवती ने रामगढ़ पुलिस से शिकायत की तो युवक के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि रांची रोड, मरार के रहने वाली युवती ने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उस युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग 05 वर्ष पूर्व जब वह कस्तूरबा इंटर महिला कॉलेज में पढ़ती थी, तभी उसका संबंध भुरकुंडा सीसीएल क्वार्टर निवासी सत्यम सोनीके साथ हुआ था। उसकी बहन की शादी उसके इलाके में हुई थी। इसके बाद वह उसके संपर्क में आया था। एक साल पहले जब उस युवती की शादी बिहार में हो गई, इसके बावजूद भी सत्यम सोनी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह उसे अलग-अलग नंबर से फोन कर उसे स्टॉक करता था और उसके रिश्तेदारों को भी फोन करके उसके खिलाफ गलत बयानबाजी करता था।

यहां तक कि सत्यम ने पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने को भी कहा। उसकी बात नहीं मानने पर उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल की। वह उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। कई बार उसकी निजी जानकारी भी सत्यम सोनी हासिल कर उसे डरता धमकता रहता था। 07 मई को जब पीड़िता अपने मायके आई थी, तब उसे अकेले घर में पाकर युवक ने उसे जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला।

सत्यम सोनी ने उक्त युवती को अपने पति से संबंध खत्म करने की भी धमकी दी। वर्तमान समय में पीड़िता गर्भवती है, इसके बावजूद भी सत्यम सोनी ने उसके खिलाफ गलत हरकत की। पुलिस ने तत्काल इस मामले में कार्रवाई की और सत्यम सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story