इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंदों में बांटी खिचडी

WhatsApp Channel Join Now
इनर व्हील क्लब ने जरूरतमंदों में बांटी खिचडी


रामगढ़, 26 अगस्त (हि.स.)। इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वाधान में बुधवार को बिजुलिया स्थित जालाराम मंदिर में जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ समाज में सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना रहा। क्लब की सदस्यों ने स्वयं सेवा कार्य में भाग लेते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी वितरित की। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि इनरव्हील क्लब सदैव सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्वेता जैन, पिंकी बंसल, विनिता अग्रवाल, जसप्रीत कौर, जस्मित सोनी, मीडिया प्रभारी प्रियंका जैन सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story