सड़क दुर्घटना में घायल युवक को रिम्स में कराया जाएगा भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
सड़क दुर्घटना में घायल युवक को रिम्स में कराया जाएगा भर्ती


सड़क दुर्घटना में घायल युवक को रिम्स में कराया जाएगा भर्ती


रामगढ़, 29 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी गांव के पास हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चल गई है।

इस हादसे में घायल एक 26 वर्षीय युवक चंदन कुमार को रामगढ़ के प्राइम हॉस्पिटल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर सदर अस्पताल के एक यक्षमा पदाधिकारी डॉक्टर स्वराज मरीज को देखने प्राइम हॉस्पिटल पहुंचे। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने भी घायल युवक के परिजनों की सहायता के लिए आश्वासन दिया।

मरीज के पिता सुरेंद्र प्रसाद से बात करने और मरीज को देखने के बाद डॉक्टर स्वराज ने बताया कि घायल चंदन की हालत काफी नाजुक है। इसलिए उसे बड़े अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है। रामगढ़ से वेंटिलेटर एंबुलेंस के सहारे रांची रिम्स में उसे भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राइम हॉस्पिटल के आईसीयू के चिकित्सक डॉ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की हालत काफी नाजुक है। उसके सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। साथ ही पसलियों की हड्डी भी टूट गई है। घायल युवक किसी भी प्रकार से रेस्पॉन्ड नहीं कर रहा है। जिसकी वजह से चिकित्सकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785172 Articles

Share this story