नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में हर घर तक पेयजल पहुंचाने पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में हर घर तक पेयजल पहुंचाने पर चर्चा


नगर परिषद की पहली बोर्ड बैठक में हर घर तक पेयजल पहुंचाने पर चर्चा


रामगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। नगर परिषद चुनाव के बाद बुधवार को पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विकास के लिए संकल्प लिया गया। नगर परिषद भवन के कॉन्फ्रेंस रूम में नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी ने क्षेत्र में विकास की रूपरेखा तय करने की बात कही। हर बिंदु पर चर्चा हुई जिसमें उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन, सभी विभागों के अधिकारियों, सभी वार्डों के सम्मानित पार्षद और नगर पालिका के कर्मचारियों ने विचार रखा।

बैठक में शहरी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जनहित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। हर घर तक स्वच्छ और निर्बाध जल पहुंचाने, कूड़ेदानों की व्यवस्था, कचरा गाड़ियों का बेहतर प्रबंधन और नालियों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। साथ ही सड़कों पर स्ट्रीट लाइट और प्रमुख चौराहों पर हाई मास्ट लाइट की बहाली। सरकारी आवास योजनाओं का लाभ पहुंचाना, होल्डिंग टैक्स के सरलीकरण और प्रदूषण नियंत्रण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई।

सभी वार्ड पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story