बालू के अवैध कारोबारियों को नहीं बख्शेगा विभाग

WhatsApp Channel Join Now
बालू के अवैध कारोबारियों को नहीं बख्शेगा विभाग


देवघर, 15 सितंबर (हि.स.)। जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला खनन पदाधिकारी सुभाष रविदास के निर्देश पर खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गहन छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान खनिज का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। इसी क्रम में जसीडीह रेलवे स्टेशन के समीप न्यू ऑटो स्टैंड के पास अवैध रूप से बालू का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जांच के बाद उक्त ट्रैक्टर को जब्त कर जसीडीह थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में विभाग की ओर से अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

खान निरीक्षक आकाश कुमार सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार में संलिप्त वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि अवैध बालू के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में शामिल कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story