कचहरी चौक पर बच्चा परिजनों से बिछड़ा, कंट्रोल रूम में है सुरक्षित

WhatsApp Channel Join Now
कचहरी चौक पर बच्चा परिजनों से बिछड़ा, कंट्रोल रूम में है सुरक्षित


कचहरी चौक पर बच्चा परिजनों से बिछड़ा, कंट्रोल रूम में है सुरक्षित


रांची, 21 मार्च (हि.स.)। सरहुल पर्व के दौरान शनिवार को एक बच्चा कचहरी चौक पर अपने परिजनों से बिछड़ गया। हालांकि सरना समिति वालों ने इस बच्चे को कचहरी चौक स्थित कंट्रोल रूम पहुंचाया। यह बच्चा रो रहा है लेकिन अपने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है।

कंट्रोल रूम में तैनात सभी पुलिसकर्मी इस बच्चे की देखरेख कर रहे हैं। फिलहाल यह बच्चा अपने माता-पिता का नाम नहीं बता पा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को इस बच्चे की जानकारी मिले तो वह कचहरी चौक पर स्थित कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है।

डीएसपी केवी रमण ने बताया कि एक बच्चा मिला है, उसके परिजनों की तलाश की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story