मुख्यमंत्री ने किया देश की गौरवशाली सनातनी परंपरा का अपमान : सेठ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने किया देश की गौरवशाली सनातनी परंपरा का अपमान : सेठ


रांची, 19 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में जिस तरह से हिंदू आस्थाओं का प्रहसन किया है, वह भारत की गौरवशाली सनातनी परंपरा, संस्कृति और समृद्धि का अपमान है।

यह बातें रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा, लक्ष्मी पूजा, विश्वकर्मा पूजा, रामनवमी जैसे त्योहारों पर मुख्यमंत्री का बयान हिंदू आस्था पर गहरी चोट पहुंचाने वाला है। सरकारी पैसे से मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार के नाम पर राजनैतिक स्टंट करने वाले मुख्यमंत्री कभी अंधविश्वास फैलाने वाली चंगाई सभा पर भी कुछ बोलना चाहिए। साथ ही उन्हेंं इफ्तार के नाम पर चलने वाले राजनैतिक स्टंट पर भी कुछ बोलना चाहिए। सेठ ने कहा कि हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कतई स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले इफ्तार के नाम पर राजनैतिक जुटान करने वाले मुख्यमंत्री से कहना चाहते हैं कि हिंदू त्योहार सिर्फ त्योहार नहीं हैं। पूजा करने से मानसिक शांति आती है और सदबुद्धि मिलती है। सदबुद्धि इसलिए जरूरी है कि राज्य की विकास योजनाएं पूरी हो सकें। राज्य की जनता के पैसे की बर्बादी रोकी जा सके। जनहित में काम किए जा सकें और भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story