विवाद सुलझाने के लिए गए मुखिया के बहनोई पर चाकू से हमला, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now

दुमका, 31 अगस्त (हि.स.)। विवाद सुलझाने गए मुखिया सह भाजपा नेता के बहनोई गौतम मिर्धा सहित दो पर विशाल मल्लाह नाम के युवक ने चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की घटना में मुखिया राजू पुजहर के बहनोई सहित दोनों लाेग

घायल हो गए हैं। गौतम मिर्धा के बाएं हाथ और पीठ में चाकू लगी है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के हरणाकुंडी में रविवार की देर रात में हुई। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गया था। नगर थाना की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपित विशाल मल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौतम कुमार ने बताया कि विशाल नशा करता है। पैसों के लिए किसी से मारपीट करते रहता है। देर शाम को भतीजा दुकान से काम कर घर लौट रहा था। रास्ते में विशाल ने उसे रोक लिया और पैसा छीनने लगा।

शोर सुनकर वहां गए और भतीजा को किसी तरह से छुड़ाया। उसे वापस घर लेकर आ रहे थे, तभी आरोपित ने उन पर पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। दो चाकू मारने के बाद बचाव करना चाहा तो हाथ में भी चाकू मार दिया। आरोपित ने एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। रात को घर के लोग और ग्रामीण उसकी तलाश में घर गए तो नहीं मिला। सोमवार की सुबह पुलिस ने घर पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपित को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार

Share this story