भाजपा ने झारखंड में 12 विभागों और 28 प्रकोष्ठ के संयोजकों की जारी की सूची
रांची, 04 सितंबर (हि.स.)। भाजपा झारखंड प्रदेश ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने शुक्रवार को नियुक्तियों की सूची जारी की है।
भाजपा ने प्रदेश के 12 विभागों में संयोजक और सह-संयोजकों की जिम्मेदारी तय की है। स्वच्छ भारत अभियान विभाग में महादेव दुबे, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विभाग में निशि जयसवाल, नमामि गंगे विभाग में राजेश मंडल और प्रशिक्षण अभियान विभाग में पंकज कुमार सिन्हा, मनोज दुबे व सुबोध कान्त को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा नीति शोध विभाग में आलोक तिवारी, मीडिया संपर्क विभाग में किशलय तिवारी तथा राजनीतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन विभाग में संजय चौधरी, अनिल सिंह और चंदन कुमार को जिम्मेदारी मिली है। अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग में अनुज कुमार और चुनाव आयोग समन्वय विभाग में चंदू प्रकाश को संयोजक बनाया गया है। वहीं, विधि एवं कानून विभाग की जिम्मेदारी हेमंत गुप्ता और पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग की जिम्मेदारी रविनाथ किशोर को दी गई है। अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग में विजय पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं भाजपा ने प्रदेश स्तर पर 28 प्रकोष्ठों के संयोजकों की भी घोषणा की है। इनमें वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ का संयोजक डॉ उमाशंकर केडिया और कृष्ण कुमार मुन्ना को बनाया गया है, जबकि आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ का संयोजक मनीष जयसवाल और नंदलाल अग्रवाल, आईटी प्रकोष्ठ के कर्नल बीके सिंह, नगर निकाय प्रकोष्ठ के अनिल मोदी, विधि प्रकोष्ठ के सुधीर श्रीवास्तव को रखा गया है। साथ ही प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राजेश शुक्ला एवं बलवंत सिंह यादव, उद्योग प्रकोष्ठ के राजेन्द्र पासवान और मुकेश कुमार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ दिलीप सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ सीएम राजकुमार एवं सीए प्रादीप कुमार जालुका, चिकित्सा प्रकोष्ठ डा अभिषेक रामाधीन और हरेन्द्र सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ में समर सिंह, जटाशंकर पांडेय, सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रभात कुमार सिंह को संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ रंजन कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ परितोष सोरेन, हस्तकला एवं बुनकर प्रकोष्ठ जयश्री देवी इंदवार, मत्स्य पालक प्रकोष्ठ राजीव चौधरी, क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभुदयाल बड़ाईक और सूरज कुमार, विस्थापित प्रकोष्ठ अजय सिंह, परमेश्वर चौधरी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ मुकेश चंद्रवंशी, प्रवासी कामगार प्रकोष्ठ ललीत नारायण ओझा, पंचायती राज प्रकोष्ठ जैलेन्द्र कुमार, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ मुकेश मुक्ता, पर्यटन प्रकोष्ठ सूर्यप्रभात, गौ संवर्धन प्रकोष्ठ रीतेश तिवारी, ग्रामीण कारीगर प्रकोष्ठ ईश्वरचंद्र प्रजापति, अशोक शर्मा, अल्पसंख्यक भाषायी प्रकोष्ठ गुड्डू घोष, प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ बलबीर सिंह सलूजा और मठ-मंदिर प्रकोष्ठ संजय शौर्य काे संयोजक बनाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

