मजदूरी के भुगतान को लेकर श्रमिकों ने किया चार घंटे तक एनएच जाम

WhatsApp Channel Join Now
मजदूरी के भुगतान को लेकर श्रमिकों ने किया चार घंटे तक एनएच जाम


रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)।

बुंडू के तैमारा स्थित अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, पांचा में बुधवार को मजदूरी की वेतन भुगतान देने सहित अन्य मांगों को लेकर श्रमिकों ने धरना प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटी श्रमिक महिलाओं ने प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए। आक्रोशित श्रमिकों ने कंपनी के मुख्य द्वार को जाम करने के बाद टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन किया। इससे आवागमन घंटों बाधित रही।

मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो प्रदर्शन में शामिल होकर श्रमिकों के आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान महतो ने कहा कि मजदूर किसी भी कंपनी की असली ताकत होते हैं। उनकी जायज मांगों की अनदेखी और उनके साथ दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने प्रबंधन से श्रम नियमों के अनुरूप काम करने और श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय थाना प्रभारी और डीएसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रशासन की मौजूदगी में श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगें रखीं।

दमयंती मुंडा ने बताया कि श्रमिकों की प्रमुख मांगों में सरकारी निर्धारित दर के अनुसार मजदूरी का भुगतान किए जाने, तय तिथि पर नियमित वेतन देने, श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले एचआर कुमार गौरव को बर्खास्त करने, ओवरटाइम का भुगतान वेतन पर्ची के साथ करने एवं अनियमित उत्पादन कार्यों पर नियंत्रण शामिल हैं।

प्रदर्शन में दमयंती मुंडा, बेबी महतो, हर्षवर्धन शर्मा, राजकिशोर कुशवाहा, गुना भगत, मुकेश महतो, राजेश्वर दास, अजय महतो सहित सैकड़ों श्रमिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761002 Articles

Share this story