झारखंड में तापमान पहुंचा 36 डिग्री, आनेवाले दिनों में और बढ़ेगा

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में तापमान पहुंचा 36 डिग्री, आनेवाले दिनों में और बढ़ेगा


रांची, 01 मार्च (हि.स.)। राज्य भर में अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके कारण दिन में लोगों को गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि रांची सहित कई जिलों में अभी भी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में दाे से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की है।

रविवार को सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और जमशेदपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं बोकारो में भी तापमान बढ़कर 34.1 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया है।

इधर, राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री, लातेहार में 26.3 डिग्री और लोहरदगा में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और मध्यम गति की हवा चली। इससे दिन में गर्मी का एहसास नहीं हुआ। वहीं दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे।

वहीं, रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और 16.4 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story