झारखंड में सामान्य से 06 डिग्री कम हुआ तापमान, 07 मई तक येलो अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में सामान्य से 06 डिग्री कम हुआ तापमान, 07 मई तक येलो अलर्ट


रांची,01 मई (हि.स.)। गुरुवार को रांची सहित विभिन्न जिलों में हुई बारिश के कारण राज्य भर में अधिकतम तापमान सामान्य से 06 डिग्री नीचे चला गया है। शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और दिनभर कड़ी धूप खिली रही। बारिश के कारण वातावरण में नमी बरकरार है।

मौसम विभाग ने 07 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 36.1 डिग्री बोकारो में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

बहरागोड़ा में 85.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश रिकार्ड की गई। सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 85.2 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मंझारी में 47.2 मिलीमीटर, मझगांव में 43 मिलीमीटर, चाईबासा में 42.2 मिमी, जमशेदपुर में 34.2 मिलीमीटर, चाईबासा 34.1 मिमी, सोनुआ 30.8 मिमी, नाला 28.7, पुटकी डिवीसी में 20, गोविंदपुर डिवीसी में 19 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

टेम्परेचर अपडेट

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 34 और न्यूनतम 20.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.1डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story