झारखंड में बादलों के कारण बढ़ा तापमान, ठंड से मिली थोड़ी राहत

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में बादलों के कारण बढ़ा तापमान, ठंड से मिली थोड़ी राहत


झारखंड में बादलों के कारण बढ़ा तापमान, ठंड से मिली थोड़ी राहत


-रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री की वृद्धि- दारीसाइ सबसे गर्म और लातेहार सबसे ठंडा रहा

रांची, 11 नवंबर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान बढ़ने से ठंड का असर भी कुछ कम हुआ है। मौसम विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की तुलना में बुधवार को रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इसी तरह जमशेदपुर में अधिकतम तापमान एक डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा। बोकारो में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चाईबासा में अधिकतम तापमान एक डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ा।

विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से होते हुए उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम में बदलाव की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पूर्वी सिंहभूम जिले के दारीसाइ में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर, बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए रहे। दोपहर बाद आसमान कुछ साफ हुआ। बादल छाए रहने के कारण सुबह के समय हल्की कनकनी महसूस की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 19.3 डिग्री रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम 29.8 और न्यूनतम 16.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.2 और न्यूनतम 17.6 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 29.5 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775221 Articles

Share this story