रामगढ़ में तेजस्वी यादव का हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ में तेजस्वी यादव का हुआ स्वागत


रांची से पटना लौटते समय रामगढ़ में संगठन को धारदार बनाने का लिया संकल्प

रामगढ़, 06 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का रामगढ़ में आगमन पर राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। रांची से पटना लौटने के क्रम में सैनी होटल परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, विधायक ओसामा शाहब, विधायक आसिफ अहमद, प्रदेश अध्यक्ष राजद झारखंड संजय सिंह यादव तथा झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। यह नजारा किसी बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं था। स्वागत समारोह का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गिरधारी गोप, समाजसेवी नेपाल यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने किया।

युवा राजद प्रदेश महासचिव संजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष पतरातु वाहिद अंसारी, गोविंद बेदिया, नरेश बड़ाइक, विशाल कुमार, पंकज कुमार, प्रदीप मांझी, मुकेश पासवान, प्रेम कुमार साहू, रविंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

कार्यकर्ताओं के उत्साह से अभिभूत तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अब झारखंड आना-जाना लगातार रहेगा। हम सब मिलकर संगठन को और मजबूत व धारदार बनाएंगे। उनके इस बयान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story