एसबीयू में शिक्षकों ने सीखी एआई टीचिंग की उपयोगिता

WhatsApp Channel Join Now
एसबीयू में शिक्षकों ने सीखी एआई टीचिंग की उपयोगिता


रांची, 09 मई (हि.स.)।

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से शनिवार को एआई एंड एमएल फॉर स्मार्ट टीचिंग विषय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मौके पर झारखंड के 29 विद्यालयों से आए 70 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सबों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित अन्य विषयों पर जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों डॉ विश्वजीत करन, डॉ पंकज कुमार गोस्वामी और डॉ दीप्ति कुमारी नेे किया।

इस अवसर पर डॉ विश्वजीत करन ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई की परिवर्तनकारी भूमिका और स्मार्ट टीचिंग की उपयोगिता पर विस्तार सेे प्रकाश डाला।

इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग आधारित तकनीकों एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों की बारिकियों को विस्ताचर से जानकारी दी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो श्रीधर डांडिन और विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका श्रीवास्तव ने आधुनिक शिक्षा में डिजिटल दक्षता, नैतिक एआई उपयोग एवं नवाचार आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

एसबीयू के प्रतिकुलपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर बडी संख्या में शिक्षक, प्रशिक्षक सहित अन्य् लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story