स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति ने किया भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति ने किया भूमि पूजन


रांची, 24 अगस्त (हि.स.)।

बरियातु हाउसिंग कॉलोनी चौक स्थित स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर सोमवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर क्षेत्र में हर वर्ष श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। इस वर्ष भी पूजा को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। पंडाल को विशेष थीम पर तैयार करने की योजना है, ताकि श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ एक अलग और आकर्षक अनुभव मिल सके।

भूमि पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

पूजा समिति के अनुसार, इस वर्ष स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से थीम आधारित भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित थेे। सभी ने सामूहिक रूप से मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की।

समिति ने श्रद्धालुओं से आगामी दुर्गा पूजा में उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story