पुंदाग मंदिर में पांच नवंबर को स्वामी सदानंद देंगे आशीर्वचन

WhatsApp Channel Join Now
पुंदाग मंदिर में पांच नवंबर को स्वामी सदानंद देंगे आशीर्वचन


पुंदाग मंदिर में पांच नवंबर को स्वामी सदानंद देंगे आशीर्वचन


रांची, 04 नवंबर (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट के तत्वावधान में दीपावली और छठ पर्व के अवसर पर पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम मंदिर में पांच नवंबर 2026, गुरुवार को विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अपराह्न चार बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में स्वामी सदानंद महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।

इस दौरान प्रसाद वितरण किया जाएगा। यह जानकारी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि स्वामी सदानंद महाराज अपने संदेश में धर्म, भक्ति, प्रेम, सेवा, सदाचार, परोपकार और मानव कल्याण का महत्व बताएंगे। साथ ही जरूरतमंदों की सेवा और समाज में प्रेम एवं सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देंगे।

कार्यक्रम के दौरान महाराज जी मंदिर के द्वितीय तल पर संचालित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे दिव्यांग, असहाय एवं निराश्रित प्रभुजनों के साथ भी दीपावली की खुशियां साझा करेंगे।

ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर आशीर्वचन सुनने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772505 Articles

Share this story