स्वच्छता मैराथन के विजेताओं को नगर परिषद ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
स्वच्छता मैराथन के विजेताओं को नगर परिषद ने किया सम्मानित


स्वच्छता मैराथन के विजेताओं को नगर परिषद ने किया सम्मानित


पश्चिमी सिंहभूम, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को शनिवार को सम्मानित किया गया।

नगर परिषद चक्रधरपुर की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

समारोह में विजेताओं को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सम्मान मिलने के बाद प्रतिभागियों में उत्साह और खुशी देखी गई। नगर परिषद की ओर से मैराथन का आयोजन शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया था।

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सभी विजेताओं सहित मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में आम लोगों और विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि खेलकूद से जुड़े ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और स्वच्छता का संदेश भी व्यापक स्तर तक पहुंचता है। युवाओं के उत्साह और सहयोग से चक्रधरपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। नगर परिषद भविष्य में भी स्वच्छता और खेल को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

समारोह में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, उपाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के साथ शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784572 Articles

Share this story