रामगढ़ में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, झारखंड हॉस्पिटल से मांगा स्पष्टीकरण

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ में तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण, झारखंड हॉस्पिटल से मांगा स्पष्टीकरण


रामगढ़, 01 सितंबर (हि.स.)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अल्ट्रासाउंड केंद्रों में नियमों के अनुपालन की जांच को लेकर डीसी ऋतुराज के निर्देश पर मंगलवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित जांच दल ने केजीटी हॉस्पिटल, झारखंड हॉस्पिटल और निरामयदास हेल्थ केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान अल्ट्रासाउंड सेवाओं से संबंधित दस्तावेजों, अभिलेखों और निर्धारित मानकों की जांच की गई। झारखंड अस्पताल में दस्तावेजों के समुचित रख-रखाव में कमी पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया।

सिविल सर्जन ने सभी केंद्र संचालकों को कमियां शीघ्र दूर करने और अभिलेखों का उचित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अनदेखी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story