राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सुरेंद्रनाथ सेनटेनरी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया एचईसी का शैक्षणिक भ्रमण

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सुरेंद्रनाथ सेनटेनरी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया एचईसी का शैक्षणिक भ्रमण


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर सुरेंद्रनाथ सेनटेनरी स्कूल के विद्यार्थियों ने किया एचईसी का शैक्षणिक भ्रमण


रांची, 11 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर सुरेंद्रनाथ सेनटेनरी स्कूल की कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों ने सोमवार को हेवी इंजीनियर्स कॉर्पोरेशन (एचईसी) का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने औद्योगिक मशीनों और उत्पादन प्रक्रिया को करीब से समझा।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक धीरज कुमार और शिक्षिका शिल्पी कुमारी के नेतृत्व में भ्रमण में भाग लिया। शिक्षक धीरज कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को एचएमबीपी प्लांट का अवलोकन कराया गया, जहां उन्होंने विभिन्न औद्योगिक मशीनों और उनकी कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा एवं समझा।

वहीं, शिक्षिका शिल्पी कुमारी ने जानकारी दी कि छात्रों को शीयरिंग मशीन, सीएनसी मशीन, फर्नेस, ड्रिलिंग मशीन, वेल्डिंग यूनिट, हाइड्रोलिक प्रेस और लेथ मशीन जैसी आधुनिक मशीनों के संचालन एवं उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

भ्रमण के दौरान एचईसी के अभियंताओं और तकनीकी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को मशीनों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया तथा औद्योगिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। तकनीकी गतिविधियों को देखकर विद्यार्थियों ने उत्साह व्यक्त किया और विशेषज्ञों से कई जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। इससे छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक पक्ष को समझने के साथ-साथ औद्योगिक वातावरण से परिचित होने का अवसर मिला।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और एचईसी के पदाधिकारी मौजूद रहे। -------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story