उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पहुंचे देवघर, अधिकारियों ने किया स्वागत
देवघर, 12 सितंबर (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर का शनिवार को देवघर आगमन हुआ। देवघर स्थित उच्च न्यायालय अतिथि गृह पहुंचने पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इसके बाद जिला पुलिस की ओर से न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित जिले के अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थेे।
न्यायाधीश के देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से आवश्यक सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की व्यवस्था की गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

