संत रामपाल के खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी को लेकर थाने में दिया आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
संत रामपाल के खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी को लेकर थाने में दिया आवेदन


संत रामपाल के खिलाफ सोशल मीडिया में टिप्पणी को लेकर थाने में दिया आवेदन


रामगढ़, 18 नवंबर (हि.स.)। संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर उनके समर्थकों ने बुधवार को रामगढ़ थाना पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन के माध्यम से सोशल मीडिया पर संत रामपाल जी महाराज के खिलाफ टिप्पणी करने और उत्तेजक वीडियो प्रसारित करने वाले लोगों और सोशल मीडिया हैंडल के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

आवेदन में समर्थकों ने कहा है कि संत रामपाल जी महाराज उनके आध्यात्मिक गुरु हैं। आरोप है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत कुछ असामाजिक तत्व इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं एवं उत्तेजक वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि इन गतिविधियों का उद्देश्य महाराज जी की छवि धूमिल करना और समाज में धार्मिक उन्माद फैलाना है।

आवेदन में हरियाणा के ईश्वर आर्य, स्वामी अग्निदेव और विभिन्न सोशल मीडिया चैनल और हैंडल का उल्लेख किया गया है। समर्थकों ने आरोप लगाया कि संत रामपाल जी महाराज को खुलेआम ठग कहकर संबोधित किया जा रहा है, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

आवेदन देनेवालों में दीपक कुमार महतो, बलविंदर कुमार, भागवत करमाली, सहदेव तूरी, सुनील कुमार, विशेश्वर महतो, सुंदर महतो, अभिषेक महतो, अर्जुन महतो, प्रेमनाथ उरांव, नारायण महतो, जयदीप महतो, पंचम बेदिया सहित कई लोग शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story