नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात


रांची, 28 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सन्नी उरांव को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story