श्री श्याम मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का हुआ पाठ
रांची, 05 मई (हि.स.)। श्या्म मंदिर में 202 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा पाठ
श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 202 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया।
राम सिया राम सिया राम जय जय राम...के गायन और बजरंगबली की जय जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था।
मंडल के सदस्य अरुण खुटेटा ने मंडल के वरिष्ठ सदस्य प्रभुदयाल नारसरिया और निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया से बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कराई। नारसरिया परिवार ने केसरिया पेड़ा गुड़ चना फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक डफली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।
सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित भक्तजनों से कराया गया। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया। श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, अरुण खुटेटा, रिषभ कुमार, हर्ष, कृष्णा, अंकित कुमार सहित कई भक्त उपस्थित थे।
यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

