श्याम मंदिर में हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ

WhatsApp Channel Join Now
श्याम मंदिर में हुआ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ


रांची, 17 मार्च (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में मंगलवार को 195 वां श्री सुंदरकांड श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। राम सिया राम सिया राम जय जय राम... के गायन और बजरंगबली के जयकारों से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था।

इस अवसर पर मंदिर के आचार्य ने अखंड ज्योति और पूजन के सभी कार्य सम्पन्न कराया।

सुनील मोदी ने बालाजी महाराज की अखंड ज्योति प्रज्जवलित कर केसरिया पेड़ा गुड़ चना फल का भोग बालाजी महाराज को अर्पित किया। सुनील मोदी ने श्रीरामचरितमानस ग्रंथ की पूजा करके पाठ वाचकों का चंदन वंदन किया। पाठ वाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ ढोलक एवं डपली के स्वर के साथ श्री गणेश वंदना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ उपस्थित जनों से करवाया गया। भक्त श्री हनुमान जी महाराज की आराधना में लीन थे। पाठ के मध्य में भजनों का गायन भी किया गया।

श्री सुंदरकांड के पाठ के बाद पुनः श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके महाआरती करके भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रवण ढानढनिया ने चना प्रसाद सेवा पुष्पा देवी पोद्दार ने केसरिया पेडा सेवा, मुकेश मित्तल ने गिरिगोला सेवा और राजेश जायसवाल ने फल प्रसाद सेवा निवेदित की।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, उपाध्यक्ष श्रवन ढानढनिया, उपाध्यक्ष अशोक लड़िया, रिषभ कुमार सहित अन्य भक्त उपस्थित थे।

यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story