समर कैंप में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

WhatsApp Channel Join Now
समर कैंप में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर


समर कैंप में बच्चों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर


रांची, 30 मई (हि.स.)। अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से अग्रसेन भवन में आयोजित 23 वें समर कैंप के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया।

कैंप में बच्चों ने आत्मरक्षा करने के गुर और व्यक्तित्व विकास निर्माण के बारे जानकारी ली।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने पूजा-अर्चना के साथ की।

समर कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे, स्वास्थ्य जागरूकता के लिए योग, रचनात्मकता बढ़ाने के लिए चित्रकला और हस्तकला एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की ओर से दिया गया। इसके अलावा संगीत और नृत्य के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

मौके पर महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल ने बताया कि अनुसार समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में विभिन्न कलाओं और कौशलों के प्रति रुचि विकसित करना और उन्हें आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल सभा के समर कैंप से जुड़े कई प्रशिक्षक पिछले 25 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। योग प्रशिक्षक नंददुलाल दत्ता ने बच्चों को विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया। चित्रकला और हस्तकला विशेषज्ञ मो साबिर हुसैन, नृत्य प्रशिक्षक दीपक सिन्हा, जूडो-कराटे विशेषज्ञ सुनील किस्पोट्टा, परफॉर्मिंग आर्ट प्रशिक्षक सुबोध कुमार और संगीत प्रशिक्षक अजय कुमार गोस्वामी ने भी प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल, रीना सुरेका, मंजू केडिया, पद्मा बंका, सुनैना लोयलका, बबीता नारसरिया, प्रीति बंका, बीना मोदी, सीमा टांटिया, पुष्पा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बच्चे और अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story