एसयूडी लाइफ ने निपटाया 30 लाख का मृत्यु दावा

WhatsApp Channel Join Now

रांची, 18 अप्रैल (हि.स.)। जिले के टाटीसिलवे स्थित पुराना चतरा निवासी स्वर्गीय अमित मुंडा के परिजनों को एसयूडी लाइफ की ओर से 30 लाख रुपये का मृत्यु दावा भुगतान किया गया। यह राशि नॉमिनी ज्योति देवी को कंपनी की एसयूडी लाइफ वेल्थ लाइफ क्रिएटर योजना के तहत दी गई। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय तिवारी ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि ग्राहकों और उनके परिवारों के साथ कठिन समय में खड़ा रहना कंपनी की प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि संबंधित बीमा पॉलिसी 31 अगस्त 2024 को जारी की गई थी, जिसका वार्षिक प्रीमियम तीन लाख रुपये था। बीमा राशि 30 लाख रुपये निर्धारित थी। वर्ष 2026 में पॉलिसीधारक के निधन के बाद कंपनी ने दावा प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं और सूचना मिलने के 41 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया।

कंपनी का कहना है कि समय पर दावा निपटान से परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिली, जिससे भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी। एसयूडी लाइफ ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसे प्राप्त 99.01 प्रतिशत व्यक्तिगत दावों को स्वीकृति दी गई, जबकि 68 प्रतिशत से अधिक मामलों में 48 घंटे के भीतर निर्णय लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story