पारस हॉस्पिटल में नोडोपैथी-पैरानोडोपैथी बीमारी का सफल इलाज

WhatsApp Channel Join Now
पारस हॉस्पिटल में नोडोपैथी-पैरानोडोपैथी बीमारी का सफल इलाज


रांची, 02 अक्टूबर (हि.स.)।

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार शर्मा की देखरेख में पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में शुक्रवार को दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल बीमारी नोडोपैथी-पैरानोडोपैथी के मरीजों का सफल इलाज किया गया है।

यह बीमारी शुरुआती लक्षणों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) जैसी दिखाई देती है, जिसके कारण इसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण होता है। अस्पताल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अस्पताल में पिछले छह महीनों में इस बीमारी के चार मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। उपचार के बाद मरीजों में अच्छा सुधार देखा गया।

डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि नोडोपैथी-पैरानोडोपैथी में मरीज के हाथ-पैरों में धीरे-धीरे कमजोरी बढ़ती है। यह कमजोरी आमतौर पर पैरों से शुरू होकर हाथों तक पहुंचती है। कुछ समय में चारों अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। बीमारी का निदान आसानी से नहीं हो पाता। उन्होंने बताया कि मरीज के क्लीनिकल लक्षणों और नर्व कंडक्शन स्टडी में मिलने वाले विशिष्ट संकेतों के आधार पर बीमारी का संदेह किया जाता है।

इसके बाद कमर से लिए गए द्रव और रक्त की जांच के माध्यम से नोडोपैथी-पैरानोडोपैथी की पुष्टि की जाती है।

वहीं फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि हॉस्पिटल की न्यूरोलॉजी टीम में ऐसी जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के निदान और उपचार के लिए आवश्यक विशेषज्ञता एवं सुविधाएं उपलब्ध हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story