संघ ने शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
संघ ने शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन


रांची, 09 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड छात्र संघ और ऑल झारखंड मदरसा स्टूडेंट्स यूनियन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की ओर से जारी आलिम और फाजिल डिग्री को स्नातक-स्नातकोत्तर के समकक्ष वैधानिक मान्यता देने के संबंध में शिक्षा सचिव और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए छात्र संघ अध्यक्ष एस अली ने बताया कि राज्य गठन के बाद 2003 से 2023 तक जैक ने आलिम और फाजिल की डिग्रियां दी गई हैं, जिन्हें क्रमशः स्नातक और स्नातकोत्तर के समकक्ष माना जाता रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन डिग्रियों के आधार पर सैकड़ों अभ्यर्थी वर्तमान में सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, लेकिन अब विभिन्न विभागों द्वारा इनकी वैधानिकता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इससे मदरसा छात्रों को उच्च शिक्षा, नौकरी और अन्य अवसरों में कठिनाई हो रही है।

छात्र नेताओं ने इसे छात्रों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से मांग की कि 2003 से 2023 तक जारी आलिम (बीए) और फाजिल (एमए) डिग्रियों को कार्मिक विभाग और कैबिनेट से पुनः अधिसूचित किया जाए, ताकि स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में मो इमरान, मोहम्मद मेराजउद्दीन, मोकर्रम हयात, अबुल कलाम और अकील जावेद सहित अन्य छात्र शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story