प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी उपायुक्त के हाथों हुए सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थी उपायुक्त के हाथों हुए सम्मानित


रामगढ़, 28 नवंबर (हि.स.)। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया।

गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डीसी ऋतुराज, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किया।

प्रतियोगिताओं में कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। क्विज, निबंध लेखन, पेंटिंग, नृत्य, गायन, ड्रामा और कथा वाचन जैसी सात विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीसी ऋतुराज ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने और उन्हें निखारने का अवसर मिलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784996 Articles

Share this story