साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक

WhatsApp Channel Join Now
साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक


साइबर अपराध से बचाव को लेकर छात्रों को किया गया जागरूक


रामगढ़, 28 सितंबर (हि.स.)। एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर सोमवार को बासल और भदानीनगर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में साइबर अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।

पुलिस पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के प्रति जागरूक करते हुए अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल, संदेश और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी। विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किसी भी विकट या आपात परिस्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 का उपयोग करने की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि समय पर सूचना और सतर्कता से कई अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story