छात्राओं ने उपायुक्त को बांधी राखी, मिला गिफ्ट

WhatsApp Channel Join Now
छात्राओं ने उपायुक्त को बांधी राखी, मिला गिफ्ट


रांची, 27 अगस्त (हि.स.)।

रक्षाबंधन के पूर्व संध्याF में समाहरणालय रांची स्थित ब्लॉक-ए स्थित प्रांगण में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने गुरूवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री सहित समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को राखी (हैंड मेड) बांधी।

माैके पर उपायुक्त ने भी बच्चों से आत्मीयता भाव से छात्राओं से राखी बांधवाई।

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने छात्राओं को अच्छी तरह से पढ़ाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उनके जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। साथ ही उपायुक्त ने छात्राओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भेंट की।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर बच्चा बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।

इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बादल राज सहित सम्बंधित विद्यालय की शिक्षिक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story