संत जॉन्स हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
संत जॉन्स हाई स्कूल में विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता की शपथ


रांची, 19 सितंबर (हि.स.)। नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शनिवार को संट जॉन्स हाई स्कूल में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वच्छता, कचरे के उचित प्रबंधन, स्रोत पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ शहर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली।

इस अवसर पर स्वच्छता विषय पर निबंध लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ रांची को लेकर अपने विचार एवं रचनात्मकता प्रस्तुत की।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रांची नगर निगम की ओर से स्वच्छ रांची के निर्माण में विद्यार्थियों और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ऐसे जागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

मौके पर कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story