रेड सी स्कूल में फूड फेस्टिवल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

WhatsApp Channel Join Now
रेड सी स्कूल में फूड फेस्टिवल में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। आजाद बस्ती स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को फूड फेस्टिवल और फन गेम्स का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खाद्य व्यंजनों के स्टॉल लगाकर अपनी रचनात्मकता, प्रबंधन क्षमता और टीमवर्क का परिचय दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के संरक्षक डॉ एमएन जुबैरी ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने कहा कि शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करते हैं। फूड फेस्टिवल में इंडियन, चाइनीज, साउथ इंडियन फूड, स्वीट्स, केक और ड्रिंक्स के स्टॉल लगाए गए।

बच्चों के लिए गेम जोन भी बनाया गया था। विद्यार्थियों ने स्वयं स्टॉलों का संचालन किया। उन्होंने व्यंजनों की बिक्री, ग्राहकों से संवाद, हिसाब-किताब और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। स्कूल के निदेशक डॉ तनवीर बदर ने गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती शिक्षा के प्रति प्रबंधन की प्रतिबद्धता जताई। प्राचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा, अकादमिक इंचार्ज सना अनाम सहित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782718 Articles

Share this story