राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली रैली

WhatsApp Channel Join Now
राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने निकाली रैली


- हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग का दिया संदेश- डीटीओ अखिलेश कुमार बोले- यातायात नियमों का पालन जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी

रांची, 23 नवंबर (हि.स.)। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सोमवार को कोकर स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान सह सेमिनार का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग, रांची और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज परिसर से एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के साथ सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल यातायात नियमों का पालन करना नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लापरवाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को जागरूकता और सावधानी बरतकर कम किया जा सकता है।

इस मौके पर सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार, सहायक सड़क सुरक्षा अभियंता अभय कुमार और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विष्णु चरण महतो ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, प्रधान सहायक सुनील कुमार, लिपिक सुनील कुमार, संदीप कुमार, डॉ. पीपी आशुतोष, डॉ. शशि शेखर सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story