गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में चयन


रामगढ़, 03 जुलाई (हि.स.)। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय खो-खो चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। आयोजित जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में विद्यालय के कई विद्यार्थियों का विभिन्न आयु वर्गों में चयन हुआ।

अंडर-14 बालक वर्ग में सुमित कुमार, गंगाधर महतो, अंकुश कुमार, निखिल कुमार महतो और आर्यन कुमार महतो का चयन किया गया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में फलक नाज, नयना कुमारी, आकृति कुमारी एवं दिव्या कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनित हुईं। इसके अलावा अंडर-18 बालक वर्ग में अमित कुमार, सुमित कुमार, सत्यम कुमार एवं अर्पित कुमार का चयन हुआ।

खूंटी में होने वाली प्रतियोगिता में ये सभी विद्यार्थी रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही योगा प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रजत पदक (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में काव्या वर्मा, तृष्णा बोस तथा करमप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर तीनों विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। अब ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नेतरहाट जाएंगे।

विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना के बल पर विद्यार्थियों ने यह सफलता अर्जित की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story