रंगोली उत्सव में विद्यार्थियों ने दिया सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
रंगोली उत्सव में विद्यार्थियों ने दिया सेवा और राष्ट्रभक्ति का संदेश


रामगढ़, 04 अक्टूबर (हि.स.)। रंगों और कला के माध्यम से सेवा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का संदेश रविवार को डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल परिसर में देखने को मिला। विद्यालय में ‘रंगोली उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के जरिए ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ और सेवा संकल्प अभियान का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला कार्यकर्ता छाया तिवारी ने की। रंगोली उत्सव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभम उरांव, अदिति राज दांगी और रिया कुमारी ने रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चित्र और भाजपा का कमल चिन्ह आकर्षक रूप में उकेरा। रंगों के सुंदर संयोजन और कलात्मक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के रामगढ़ जिला प्रभारी सुरेंद्र महतो उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में जागेश्वर प्रजापति, जिला महामंत्री मनोज गिरि, रामगढ़ नगर परिषद के सांसद प्रतिनिधि, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी दीदी, विद्यालय के सचिव गणेश कुमार दांगी और महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ सेवा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में भी सहायक होते हैं।----------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story