छात्रों को मिली पर्यावरण संरक्षण की जानकारी, बांटे गए फलदार पौधे

WhatsApp Channel Join Now
छात्रों को मिली पर्यावरण संरक्षण की जानकारी, बांटे गए फलदार पौधे


रांची, 04 जुलाई (हि.स.)। रांची नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बरियातू स्थित सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में छात्रों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही छात्रों सहित अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल की मैनेजर नीता पांडे नीता पांडे ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल करे। सभी एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही रांची को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्राें से पौधों को घरों में रोपित कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में नीता पांडे, प्राचार्य दीपक कुमार, डीएसओ रांची शिवेंद्र कुमार सिंह, प्रिज्मोलॉइन के प्रबंध निदेशक ऋषभ सिंघानिया, निदेशक (एचआर एवं एडमिन) स्नेहा सिंघानिया, इवेंट निदेशक उदय साहू, समाजसेविका रूपम झा, दुर्गा पासवान, पारस कुमार सिंह, रीता कुमारी, अशरफ अली, शिवली अख्तर, सुधाकर यादव, रंजीत गुप्ता सहित अन्य लोगों मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story