बेल्जियम से झारखंड दौरा पर आए विद्यार्थियों ने स्पीकर से की शिष्टाचार भेंट

WhatsApp Channel Join Now
बेल्जियम से झारखंड दौरा पर आए विद्यार्थियों ने स्पीकर से की शिष्टाचार भेंट


बेल्जियम से झारखंड दौरा पर आए विद्यार्थियों ने स्पीकर से की शिष्टाचार भेंट


रांची, 23 जुलाई (हि.स.)। विश्वविद्यालय के स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत बेल्जियम से झारखंड दौरा पर आए विद्यार्थियों ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष (स्पीकर) से शिष्टाचार भेंट की और अपने झारखंड दौरे का अनुभव साझा किया।

स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने विद्यार्थियों को झारखंड विधानसभा की ओर से प्रकाशित पुस्तक सदन संवाद को स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की।

विद्यार्थियों ने झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक विविधता, परंपराओं और स्थानीय जीवनशैली को जानने-समझने के अपने अनुभवों को स्पीकर के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि झारखंड का सांस्कृतिक वैभव, प्राकृतिक सौंदर्य एवं यहां के लोगों का आत्मीय व्यवहार उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। वहीं स्पीकर ने बेल्जियम से आए विद्यार्थियों का झारखंड विधानसभा में स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि विभिन्न देशों के बीच आपसी समझ, मैत्री संबंध और ज्ञान के विस्तार को भी नये आयाम देते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story