नेतरहाट नेचर कैंप में कैंब्रियन स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
नेतरहाट नेचर कैंप में कैंब्रियन स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


रांची, 02 नवंबर (हि.स.)। कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के 40 विद्यार्थियों ने नेतरहाट का शैक्षणिक भ्रमण कर वहां आयोजित नेचर कैंप में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति के बीच विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेकर रोमांचक अनुभव प्राप्त किया। स्कूल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नेचर कैंप में आयोजित एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत विद्यार्थियों ने जिपलाइनिंग, वॉल क्लाइंबिंग, ब्रिज क्रॉसिंग, लैडर क्लाइंबिंग, शूटिंग और आर्चरी जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी शारीरिक क्षमता, आत्मविश्वास, साहस और टीम भावना विकसित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के कई शिक्षक भी शामिल हुए।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि नेतरहाट का यह परिभ्रमण झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से जानने के साथ-साथ विद्यार्थियों के कौशल विकास और अनुभवात्मक शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अनुभव से संबंधित शिक्षा और कौशल विकास को विशेष महत्व दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771374 Articles

Share this story