गुजरात-मुंबई में एसबीपी स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना इतिहास

WhatsApp Channel Join Now
गुजरात-मुंबई में एसबीपी स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना इतिहास


रांची, 02 नवंबर (हि.स.)। सरला बिरला पब्लिक (एसबीपी) स्कूल, रांची के विद्यार्थियों ने गुजरात और मुंबई की शैक्षणिक यात्रा के दौरान ऐतिहासिक धरोहरों, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक जीवनशैली से रूबरू होने का अवसर प्राप्त किया।

यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन के अनुभवों से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था। स्कूल की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गुजरात प्रवास के दौरान विद्यार्थियों ने श्री मां वैष्णोदेवी मंदिर, साबरमती आश्रम और स्वामीनारायण अक्षरधाम का भ्रमण किया। साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की जानकारी प्राप्त की। वहीं, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल के नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को जाना।

विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक यात्राएं विद्यार्थियों को इतिहास, संस्कृति और सामाजिक परिवेश का प्रत्यक्ष अनुभव कराती हैं। यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, मनोरंजन और व्यक्तित्व विकास का यादगार अनुभव रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771374 Articles

Share this story