सोसायटी ने की जरूरतमंद विद्यार्थियों की आर्थिक मदद

WhatsApp Channel Join Now
सोसायटी ने की जरूरतमंद विद्यार्थियों की आर्थिक मदद


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)। फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी, रांची ने आर्थिक कठिनाइयों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इस बात पर शुक्रवार को जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त मामलों का मूल्यांकन कर फीस, किताब और उच्च शिक्षा की जरूरतों के लिए सहयोग दिया गया।

डोरंडा की अलिशा हुसैन को मैट्रिक में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने और आगे की पढ़ाई के लिए 10 हजार रुपये, नीट की तैयारी कर रहे अबू ताहा को 10 हजार रुपये और सरला बिरला स्कूल में दाखिले के लिए मोहम्मद अमीन को 08 हजार रुपये की सहायता दी गई। अलीमा फातिमा को फीस के लिए 6,500 रुपये, सना खान एवं अलीजा खान को किताबों के लिए 06 हजार रुपये, अतीफा फातिमा को 4,500 रुपये तथा हबीबा रहमान और सुजा सरफराज को 3-3 हजार रुपये की सहायता दी गई।

तनवीर अहमद ने कहा कि आर्थिक मजबूरी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके, यही संस्था का प्रयास है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story